
रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
जिला प्रशासन, जिला पुलिस, सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल/ईसीएल की प्रयुक्त टीम द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसी के खनन क्षेत्रों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने का निर्णय
धनबाद : कोयला खनन क्षेत्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश एवं कोयला चोरी की घटनाओं पर अंकुश पाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बीसीसीएल, ईसीएल, सीआईएसफ एवं जिला पुलिस के साथ बैठक की गई। खनन क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश करने एवं उनके द्वारा कोयला चोरी किए जाने की शिकायत पर चर्चा की गई। इस दौरान खनन क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश के रोकथाम के लिए कोयला कंपनी बीसीसीएल व उनकी आउटसोर्सिंग एजेंसी, सीआईएसएफ हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की समीक्षा व कार्य योजना तैयार करने को लेकर चर्चा की गई, ताकि कोयला की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जाय l

Subscribe to my channel