ब्रेकिंग न्यूज़

विजय झा व गौतम मंडल ने आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो के पिता को दी श्रद्धांजलि

👉आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो के पिता के श्राद्ध में उमड़े समाजसेवी व राजनीतिक नेता

👉स्व. सोहन महतो को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की गई प्रार्थना

👉द्वादशा कार्यक्रम में विजय झा सहित कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

धनबाद। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो के दिवंगत पिता स्वर्गीय सोहन महतो के द्वादशा (श्राद्ध–भोज) कार्यक्रम में पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा शामिल हुए। उन्होंने स्व. सोहन महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंडल समाज के केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल, जदयू महासचिव उदय सिंह, जागो संस्था के चुना यादव, आजसू नेता रमा शंकर तिवारी, राकेश गयाली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button