ब्रेकिंग न्यूज़
Related Articles
Subscribe to my channelSorry, there was a YouTube error.
Check Also
Close
नगर व्यवस्था समिति नगरी द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से दीपेश निषाद को समिति का नया महासचिव नियुक्त किया गया। नगर व्यवस्था समिति नगरी विगत कई वर्षों से नगर के कृषि कार्य, देव कार्य एवं विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। समिति का गठन प्रत्येक तीन वर्षों में मां दंतेश्वरी प्रांगण में समस्त नगरवासियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया जाता है। समिति द्वारा मड़ाई मेला सहित अन्य पारंपरिक आयोजनों का सफल संचालन किया जाता है।वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष वरिष्ठ धूलेश्वर गौर जी सहदेव साहू जी ईश्वर साहू जी हेमलाल सेन जी दीनदयाल शर्मा जी हरीश शर्मा जी कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद साहू जी सह सचिव सुरेश साहू जी धर्मेंद्र निषाद जी नरेंद्र नाथ जी अशोक पटेल जी दीनदयाल साहू धर्म निषाद हरीश सर्वा शामिल हैं। वहीं, तत्कालीन महासचिव प्रदीप जैन ने पारिवारिक कारणों से अपने पद से त्यागपत्र देकर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुड़े रहने की सहमति दी, जिसके पश्चात रिक्त पद की पूर्ति हेतु समिति की बैठक में दीपेश निषाद को महासचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त महासचिव दीपेश निषाद वर्तमान में निषाद समाज नगरी के उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब सिहावा नगरी के सचिव, धमतरी निषाद समाज के युवा अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनकी नियुक्ति को युवा पीढ़ी को नगर की रीति-नीति एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
Subscribe to my channel