ब्रेकिंग न्यूज़

आंवला क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ पिता ने पुलिस से की शिकायत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनपद बरेली की तहसील आंवला क्षेत्र में लड़की से छेड़छाड़ पिता ने पुलिस से की शिकायत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जनपद बरेली के थाना आंवला क्षेत्र में एक विकलांग व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई पीड़ित ने रविवार देर रात पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की कर दी है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ युवक उसकी बेटी को स्कूल आते जाते समय परेशान करते हैं उसने आरोपियों पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है बीते 17 जनवरी को गांव में भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था पीड़ित के अनुसार जब उसकी बेटी दावत खाकर वापस लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की बेटी किसी तरह बचकर अपने पिता की दुकान पर पहुंची पीड़ित ने बताया कि आरोपी वहां भी आ गए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की इस दौरान उन्होंने बेटी के साथ भी छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें जारी रखीं पीड़ित ने पुलिस से यह शिकायत की है कि यह लोग आए दिन उसकी बेटी को परेशान करते हैं उसने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गोहार लगाई है आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है उन्होंने आश्वासन दिया की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button