झारखण्डराज्य

Jharkhand News डा० ममता झा पर हमे गर्व है – विजय झा

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा की छोटी बहन तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डा० शिवानी झा की छोटी ननद शिक्षाविद्, लेखिका, साहित्यकार और प्रखर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. ममता झा “रुद्रांशी” को “विश्व प्रसिद्ध बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान”–2023 के लिए चयन किया गया है। डॉ. ममता झा “रुद्रांशी” को उनके शैक्षणिक, साहित्यिक और सामाजिक योगदान को देखते हुए नामित किया गया था। यह सम्मान संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को,एक भव्य सम्मान समारोह में 67 लब्ध प्रतिष्ठित लोगों को दिया जा रहा है। ये समारोह सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, जायल, नागौर, राजस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। ये सम्मान भारत भूषण महंत डॉ नानक दास जी महाराज के सानिध्य में दिया जायेगा। यह अखिल भारतीय स्तर पर शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, और लेखकों को दिया जाता है।
मूलत : धनबाद में जन्मीं डॉ. ममता झा “रुद्रांशी” का स्थायी निवास भागलपुर, बिहार है। वर्तमान में द्वारका, दिल्ली में निवासरत हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button