ब्रेकिंग न्यूज़

थाना नौतनवां पुलिस द्वारा 210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व पिकअप वाहन बरामद।*

 

—————

🍁 *थाना नौतनवां पुलिस द्वारा 210 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व पिकअप वाहन बरामद।*

_____

*दिनांक : 16 जनवरी 2026*

 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां तथा थानाध्यक्ष नौतनवां श्री पुरुषोत्तम राव के दिशा-निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 15.01.2026 को समय 14.20 बजे थाना नौतनवां पुलिस टीम द्वारा सुंडी तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक *पिकअप वाहन संख्या UP56AT9228* को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वाहन चालक *बृजेश यादव पुत्र वीरेन्द्र, निवासी सुंडी, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज* द्वारा पुलिस टीम को जानबूझकर धक्का मारते हुए मौके से भागने का प्रयास किया गया। इस घटना में का0 हिमांशु सिंह को चोटें आईं।

 

भागने के प्रयास में उक्त पिकअप वाहन वाइट हाउस के सामने, गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन चालक/स्वामी मौके से फरार हो गया, जिसकी काफी तलाश की गई, किंतु वह नहीं मिला। तत्पश्चात पिकअप वाहन को प्राइवेट जेसीबी की सहायता से उठवाकर थाना नौतनवां लाया गया।

 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *280 प्लास्टिक बोतलों में 210 लीटर ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब* बरामद की गई।

 

उक्त संबंध में थाना नौतनवां पर *मु0अ0सं0–16/2026, धारा 281, 121(1) बीएनएस एवं 60/63 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

📌*घटना का विवरण*

स्थान : वाइट हाउस, कस्बा नौतनवां

दिनांक : 15.01.2026

समय : 14.20 बजे

 

📦 *बरामदगी का विवरण-*

कुल 280 प्लास्टिक बोतलों में 210 लीटर ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब

एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP56AT9228

 

👮‍♂️ *बरामदगी करने वाली पुलिस टीम (थाना नौतनवां)*

1.उ0नि0 रामजी गुप्ता

2.हे0का0 परविन्दर सिंह

3.का0 हिमांशु सिंह

4.का0 राजकुमार यादव

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button