ब्रेकिंग न्यूज़

थाना पनियरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।* _______

*महराजगंज पुलिस*

*प्रेस नोट*

————-

🍁 *थाना पनियरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

_______

 

*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

थानाध्यक्ष पनियरा श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 465/2025, धारा 108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रहलाद पुत्र शम्भू, निवासी गांगी बाजार, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को दिनांक 16.01.2026 को समय करीब 12:05 बजे भवानीपुर नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आत्महत्या के दुष्प्रेरण का आरोप है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

📌 *गिरफ्तारी का विवरण-*

दिनांक व समय : 16.01.2026, समय करीब 12:05 बजे

स्थान : भवानीपुर नहर तिराहा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज

 

👤*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

नाम : प्रहलाद पुत्र शम्भू निवासी गांगी बाजार, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज उम्र : करीब 35 वर्ष

 

📂 *आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 : 465/2025

धारा : 108 बीएनएस

थाना : पनियरा, जनपद महराजगंज

 

👮‍♂️ *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.श्री राघवेन्द्र सिंह – थानाध्यक्ष, थाना पनियरा

2.हे0का0 राजेन्द्र यादव – थाना पनियरा

3.का0 अभिषेक यादव – थाना पनियरा

4.का0 दीपक पटेल – थाना पनियरा

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button