ब्रेकिंग न्यूज़

सतनामी समाज ने दलपत सागर में जलाए स्वच्छता के नाम 101 दीप..

दलपत सागर में आयोजित “एक दिया स्वच्छता के नाम” कार्यक्रम में सतनामी समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छता के नाम 101 दीप प्रज्वलित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने “स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी” की शपथ भी ग्रहण की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है साथ ही समाज के अध्यक्ष देवराज खूंटे सभी समाजजनों से अपील की गई कि वे इस पावन अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा 23 जनवरी को आयोजित होने वाले दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में देवराज खूंटे अध्यक्ष, डॉ. के एल आजाद फेडरेशन अध्यक्ष, लाला राम लहरे उपाध्यक्ष,आई पी बंजारे पूर्व संरक्षक,सुनील नाग, निर्मल चंदेल संरक्षक, राजू कोशले भंडारी,लक्ष्मी मारकंडे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉ.देवकांत चतुर्वेदी,डॉ. रमेश खूंटे,डॉ. कुलदीप भारद्वाज साथ ही अत्यधिक संख्या में समाज के महिला, पुरुष बच्चे शामिल हुए।

 

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button