ब्रेकिंग न्यूज़

गोण्डा /मनकापुर ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन ग्राम वासियों ने गिनाईं समस्याएंम

ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन ग्राम वासियों ने गिनाईं समस्याएं

मनकापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत चांदपुर लखपतराय के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बी डीओ आजम खान एडीओ आई एस बी मनकापुर ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव उमेश सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ ने कहा कि अब सरकार की मंशा है कि ग्राम वासियों को पंचायत भवन पर सरकार की समस्त जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जा सके जिसके लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है।आप सब पंचायत भवन पर वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन योजना, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि सेवाओं का लाभ पंचायत भवन पर आकर आवेदन कर लाभ उठाएं।इस मौके पर ग्राम प्रधान सीमा देवी, पंचायत सहायक निर्मला देवी, सफाई कर्मचारी सुनील श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी सरोज शुक्ला,रामभवन मौर्य, राम जन्म प्रधान सहित तमाम महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button