गोण्डा /मनकापुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित हो कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
गोण्डा /मनकापुर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित हो कर बढ़ाया क्षेत्र का मान


गोण्डा /मनकापुर तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमवां निवासी विवेक कुमार तिवारी ने SSC GD की परीक्षा उत्तीर्ण कर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया जिससे परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।विवेक शुरू से ही पढने में कुशाग्र बुद्धि का था। श्रीदत्त मेमोरियल पब्लिक स्कूल मनकापुर में कक्षा एक से इंटर तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से तथा स्नातक की परीक्षा गणित विषय से गायत्री महा विद्यालय मसकनवां राम मनोहर लोहिया विश्व विद्यालय से उत्तीर्ण की ।परिवार में एक बड़ा भाई सूर्य भान तिवारी एक बहन लाड़ली तिवारी जो कि शादी शुदा है तथा माता मीरा देवी गृहणी है।पिता का शाया बचपन मे ही उठ गया था । बडा भाई बीटेक की पढ़ाई उपरांत प्राइवेट सेक्टर में जाब कर परिवार का पोषण करता है।विवेक तिवारी के घर अमवां में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Subscribe to my channel