ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी की गारंटी को लेकर 17 जनवरी को फेडरेशन का हड़ताल

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के तत्वाधान में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मोदी की गारंटी के तहत चार सूत्रीय मांगों को लेकर 17 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
फेडरेशन की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
सहायक शिक्षकों के वेतन में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर क्रमोंन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवाकाल की गणना करते हुए समस्त शासकीय लाभ प्रदान किए जाएँ।
पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
VSK ऐप को निजी मोबाइल में डाउनलोड करने की बाध्यता समाप्त की जाए।

संघ के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने स्पष्ट किया है कि हमारी मांगे मोदी की गारंटी में शामिल है हमने कई बार ज्ञापन के माध्यम से आवेदन निवेदन किया। लेकिन विगत 2 वर्ष होने के उपरांत भी हमारी मांगे पूरी नही की गई है। यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दिनांक 17 जनवरी के धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षक एक बार फिर शासन को मोदी की गारंटी की याद दिलाने सड़कों पर उतरेंगे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button