ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत एनीमिया उन्मूलन अभियान

कलेक्टर हरीश एस.एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक जगदलपुर के निर्देशानुसार एव जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पी.डी. बस्तिया के मार्गदर्शन मे दिनांक 13.01.2026 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत एनीमिया उन्मूलन अभियान शा.उ.मा. शाला.म.ल. बाई कन्या क्र 01 जगदलपुर में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम महिला एव बाल विकास विभाग के अलावा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के सहभागिता से आयोजित किया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2026 को मनाया जाता है बालिका दिवस के अवसर पर दिनांक 12 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक एक विशेष स्वास्थ्य कैम्प एवं जन- जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनभागीदारी को सुदृढ़ करना है।

जगदलपुर शहरी स्वस्थ्य केंद्र से आए महिला चिकित्सक डॉ.मौमिता बसाक ने इस विशेष अभियान के अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या की रोकथाम, एनीमिया (खून की कमी) से बचाव, मासिक धर्म मे स्वच्छता, सिकलीन, आयरन फोलिक ऐसिड गोली के उपयोग की विधि के बारे मे विस्तार से बताने के साथ स्वास्थ्य जांच,कर 110 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण, कर लक्षणों के आधर उप उपचार किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना सैमसंग ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, संतुलित पोषण, बाल विवाह उन्मूलन तथा रेडी-टू-ईट पोषण आहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। वहीं, बालिका शिक्षा को सशक्त बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने की सपथ दिलाई गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती निशा पटेल, प्राचार्य श्रीमती वंदना मदनकर वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ मीना बघेल एवं स्वास्थ,विभाग से प्रशांत श्रीवास्तव यशोधरा,मोहन कश्यप एवं स्कूल से शिक्षक शिक्षिकाओं के आलावा अधिक संख्या मे बालिकाएं उपस्थित रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button