ब्रेकिंग न्यूज़

*बाल विवाह मुक्त क्षेत्र हेतु धार्मिक ब्यक्तियो के साथ अभिमुखीकरण*

 

*बाल विवाह मुक्त क्षेत्र हेतु धार्मिक ब्यक्तियो के साथ अभिमुखीकरण*

आज 14 जनवरी 2026 को आदरणीय जिलाधिकारी महोदय सतोष कुमार शर्मा के निर्देशन, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव महराजगंज के मार्गदर्शन और पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर शाजी जोसेफ के कुशल नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त करने हेतु नौतनवा में धार्मिक व्यक्तियों के साथ बैठक किया गया। इसके संदर्भ में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के बाल संरक्षण सुनील कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए उसे रोकने के लिए सबको आवाहन किया। उनके साथ पुलिस नौतनवा थाना के अनामिक ने कहा की आप लोग अपने-अपने गांव क्षेत्र में लोगों को यह बताएं कि 18 वर्ष कम उम्र लड़की और 21 वर्ष के कम उम्र लड़का होने की दिशा में बाल विवाह कहा जाता है। ऐसे में बाल विवाह के दुष्परिणामों के साथ कानूनी कार्रवाई पर भी जानकारी के साथ बाल विवाह मुक्त क्षेत्र करने में सहयोग कर सकते हैं। कहा कि अगर कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस 112 पर जानकारी दे सकते हैं। अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित गणेश व सीताराम दास ने कहा कि हम सभी मिलकर अपने ब्लॉक के क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने हेतु प्रेरित करेगें। इस दौरान नौतनवा में ही राम जानकी मंदिर में पुजारियों के साथ अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ। पुष्पा चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उलघन है। जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है । तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। अतः सभी ने सकल्प लिया कि सामूहिक प्रयास से बाल विवाह मुक्त महराजगंज के लिए कटिबद्ध रहे

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button