ब्रेकिंग न्यूज़

जोगता पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल बरामद, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👉ईमानदार पुलिसिंग की मिसाल: जोगता थाना ने गुम मोबाइल लौटाया

👉तकनीकी जांच से मिली सफलता, जोगता पुलिस ने खोज निकाला खोया मोबाइल

👉जनता के भरोसे पर खरा उतरती जोगता पुलिस, मोबाइल बरामद कर सौंपा

👉त्वरित कार्रवाई का असर, जोगता पुलिस ने शिकायतकर्ता को दिलाया न्याय

धनबाद (जोगता) — जोगता थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ एक नंबर साइडिंग निवासी राजू दुबे (पिता—स्वर्गीय दशरथ दुबे) का Samsung Galaxy M14 मोबाइल 5 अक्टूबर 2025 को 10 नंबर मोड़ के पास गुम हो गया था। मामले को लेकर जोगता थाना में सन्हा दर्ज कराया गया था।

थाना प्रभारी पवन कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 14 जनवरी 2026 को मोबाइल को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल को थाना परिसर में विधिवत रूप से शिकायतकर्ता को सौंपा गया। इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी अकबर अहमद खान और अरुण कुमार प्रामाणिक की भूमिका सराहनीय रही।

मोबाइल मिलने पर पीड़ित राजू दुबे ने जोगता पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी जोगता थाना की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि पुलिस इसी तरह आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़कर कार्य करती रहेगी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button