ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम चुनाव की रणनीति को धार, झामुमो बैठक में हरेंद्र चौहान की सक्रियता रही चर्चा में

👉झामुमो की चुनावी तैयारी को मजबूती, धनबाद से उभरे हरेंद्र चौहान

👉रांची सीएम आवास की बैठक में हरेंद्र चौहान की भूमिका को मिली सराहना

👉नगर निगम चुनाव से पहले झामुमो में संगठनात्मक सक्रियता तेज, हरेंद्र चौहान बने भरोसेमंद चेहरा

👉जमीनी नेतृत्व को आगे बढ़ा रही झामुमो, हरेंद्र चौहान की भूमिका अहम

धनबाद (लोयाबाद) — आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में आयोजित पार्टी की अहम बैठक में धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान की सक्रिय भूमिका खास तौर पर चर्चा का विषय रही।

बैठक के दौरान संगठनात्मक अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं से समन्वय को लेकर हरेंद्र चौहान की कार्यशैली को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सराहा। केंद्रीय नेतृत्व के आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्होंने जिस शालीनता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया, उसने संगठन के भीतर सकारात्मक संदेश दिया।

इस बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद विजय हांसदा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए बूथ और वार्ड स्तर तक संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि आगामी चुनाव में सफलता के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन और निरंतर संवाद के साथ मैदान में उतरें। इस संदर्भ में हरेंद्र चौहान की संगठनात्मक समझ और जमीनी पकड़ को भविष्य की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया।

बैठक में केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान सहित जिला व महानगर के विभिन्न वर्ग संगठनों तथा वार्ड समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हरेंद्र चौहान जैसे सक्रिय और जमीनी नेता की भूमिका से झामुमो को नगर निगम चुनाव में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिल रही है, जो आने वाले समय में पार्टी के प्रदर्शन को मजबूत कर सकती है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button