ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा तोरिया फसल पर प्रक्षेत्र दिवस संपन्न 

कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर द्वारा तोरिया फसल पर प्रक्षेत्र दिवस संपन्न

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2026 को शिव प्रसाद यादव प्रगतिशील कृषक ग्राम महेवानानकार विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा की तोरिया फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने तोरिया प्रजाति पीटी 508 की विशेषताओं की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह प्रजाति पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2017 में विकसित की गई है । फसल लगभग 80 दिन में पककर तैयार होती है । और इसकी उपज 6 कुन्तल प्रति एकड़ प्राप्त हो जाती है । कृषक के प्रक्षेत्र पर लगाई गई तोरिया फसल बहुत अच्छी है । कृषक ने बताया कि फसल की कटाई एक सप्ताह के अंदर कर ली जाएगी । फसल में यूरिया डीएपी म्यूरेट आफ पोटाश के अलावा सल्फर का भी प्रयोग किया गया है । फसल कट एवं बीमारी से मुक्त है । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों महादेव यादव, जयकरन यादव,उमाशंकर दुबे, रामप्रसाद, मेलाराम यादव, रोहित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।

Gonda Uttar Pradesh News @ Reporter Pradeep Kumar Verma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button