ब्रेकिंग न्यूज़

यूनिवर्सिटी जुडो प्रतियोगिता पंजाब के लिये बस्तर जिला जूडो संघ के 5 खिलाड़ियों का चयन

एल पी यू फगवारा यूनिवर्सिटी पंजाब में दिनाँक 15 से 18 जनवरी 2026 तक होने वाली अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में बस्तर यूनिवर्सिटी के कोच मरूतिनन्दन मरकाम के मार्गदर्शन पर बस्तर जिला जूडो संघ के खिलाड़ी चयनित हुए।

पुरुष वर्ग में 60 किलो ग्राम में मोहम्मद मुसेफ गाजी, 73 किलो ग्राम यशवंत पाण्डे, 81 किलो ग्राम विनायक यादव और महिला वर्ग 52 किलो ग्राम में श्रष्टि नेगी, 70 किलो ग्राम मिश्रित उर्वाषा जुडो खिलाड़ी के रूप में भाग लेंगे इन सभी खिलाड़ियों का चयन बस्तर संभाग के जुडो खिलाड़ियो के बीच खेलवा कर यूनिवर्सिटी के प्राचार्य कोच मैनेजर के समक्ष किया गया सभी खिलाड़ी और कोच 12 जनवरी को पंजाब के लिये रवाना होंगे सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिये जुडो संघ के अध्यक्ष किरण सिंह देव सचिव अब्दुल मोईन माता पिता यूनिवर्सिटी के शिक्षकगण खेल प्रेमियों ने बधाई दिये।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button