ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फेडरेशन ने माना आभार

आज छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मियों में खुशी की लहर दौड गई। जब छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारी संघ के एक कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की शेष मांगों पर सरकार चर्चा करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे चरण के आंदोलन में 03 दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल 29 से 31 दिसंबर 2025 को किया था।जिसका व्यापक असर पूरे प्रदेश के सरकारी कामकाज पर पड़ा।

हड़ताल के पश्चात स्थानीय स्तर पर लगातार फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता के द्वारा जगदलपुर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मिलकर इस संबंध में सरकार के सकारात्मक निर्णय की मांग करते रहे। जिस पर किरण देव ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से हड़ताली कर्मियों की मांगों पर चर्चा भी की। जिसके फलस्वरुप आज पूरे प्रदेश के कर्मियों को महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बस्तर के अजय श्रीवास्तव, देवराज खूंटे ,चंद्रप्रकाश देवांगन, रज्जी वर्गीज, देवदास कश्यप, नारायण सिंह मौर्य, मोतीलाल वर्मा, गिरीश कश्यप, डॉ अखिलेश त्रिपाठी, मनोज कुमार, श्रीमती पदमा नायडू ,गायत्री मरकाम, पूर्णिमा कोर्राम ,आशा दान ,नीलम मिश्रा, उमेश मेश्राम ,उदय किशोर पांडे ,रूपेंद्र सिंह, पल्लव झा आदि पदाधिकारी ने महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button