ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम

कटनी – सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्रतिभाशाली छात्राओं ने परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब कन्या महाविद्यालय राज्य स्तर पर विजेता बना है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने बताया कि जनभागीदारी अध्यक्ष एवं कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल के सहयोग तथा अथक परिश्रम, मेहनत और सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप महाविद्यालय की छात्राओं ने एकांकी (नाटक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं लोक नृत्य एवं क्ले मॉडलिंग में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है।

प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

निपुण शाला बनाने के लिए जिले के शिक्षकों ने कसी कमर

कटनी – जिले की सभी प्राथमिक शालाओं को निपुण शाला बनाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रथम चरण में जिले की 153 शालाओं का चयन कर सभी बीआरसी, बीएसी, जन शिक्षा केंद्र, प्रभारी प्राचार्यों, जन शिक्षकों एवं चयनित शालाओं के कक्षा 2 और कक्षा 3 के शिक्षकों का जिला स्तर पर एवं शेष सभी शिक्षकों का उन्मुखीकरण जन शिक्षा केंद्र स्तर पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि शीतलहर के चलते तीन दिनों के लिए बच्चों का अवकाश घोषित किया गया था और उन्हीं दिनों में जन शिक्षा केंद्र स्तर पर लगभग 4 हजार नियमित एवं अतिथि शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जन शिक्षा केंद्र स्तर पर किया गया है।

उन्मुखीकरण के दौरान संख्या की पहचान, स्थानीय मान, आधारभूत गणितीय अवधारणाओं की समझ, प्रभावी पठन और लेखन, शिक्षण योजना का निर्माण, शिक्षक द्वारा मोबाइल और स्मार्टबोर्ड का शिक्षा के लिए रचनात्मक उपयोग, स्कूल में शैक्षिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने, पुस्तकालयों का प्रभावी संचालन इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डाइट प्राचार्य ने शत-प्रतिशत शिक्षकों के उन्मुखीकरण हेतु बीआरसी बहोरीबंद प्रशांत मिश्रा, बीआरसी कटनी मनोज गौतम, बीआरसी बड़वारा शशांक तेकाम, बीआरसी विजयराघवगढ़ चेतराम मरकाम, बीआरसी ढीमरखेड़ा प्रेम कोरी, बीआरसी रीठी योगेश तिवारी की सराहना की।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी, डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी, डाइट फैकल्टी राजेन्द्र असाटी, राकेश सिन्नरकर द्वारा लगातार निपुण शाला प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रथम चरण में निपुण शाला घोषित होते ही द्वितीय चरण में पुनः 153 प्राथमिक शालाओ का चयन किया जायेगा और यह प्रक्रिया निपुण जिला कटनी बनने तक अनवरत जारी रहेगी।

ई-विकास प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के उर्वरक विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण

कटनी– ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली आगामी 15 जनवरी से संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में भी लागू की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित कटनी के अंतर्गत जिले की सभी समितियों के प्रबंधक, जिला विपणन अधिकारी के विक्रेता, एमपी एग्रो कटनी के प्रबंधक तथा जिले में कार्यरत थोक एवं फुटकर निजी उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक और बिना किसी परेशानी के खाद प्राप्त करने हेतु ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ‘ई-टोकन’ जारी करने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही विक्रेताओं को ई-टोकन के माध्यम से किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की संपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। ई-विकास प्रणाली लागू होने से खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसानों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

प्रशिक्षण में उपसंचालक कृषि अरुणिमा सेन, सहायक संचालक रजनी चौहान, सहायक संचालक डॉ रामनाथ पटेल उपस्थित रहे।

Katni Madhya Pradesh News @ Repoter Shivcharan yadav

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button