ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर की बेटी पंक्ति ने जीता जूनियर मिस इंडिया मिस फोटो जनिक 2026 का खिताब

बस्तर की माटी मे जन्मी बस्तर की बेटी पंक्ति बेदरकर ने फिर से राष्ट्रीय मंच पर बस्तर का परचम लहराते हुए बच्चों के प्रतिभा का सबसे बड़ा मंच जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता मे मिस फोटो जनिक का खिताब और शीर्ष पांच मे अपनी जगह बना कर बस्तर समेत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को पुनः गौरन्वित किया है।

महज ही 14 साल की इस बस्तर की बच्ची जो हम अकादमी मे कक्षा 9वीं की छात्रा है उसने अपने आत्मविश्वास, अपने प्रतिभा के बल पर इस मंच मे अपने बस्तर की संस्कृति और बस्तर की फ्रीडम फाइटर को देश के राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुतीकरण से साबित कर दिया की जितनी उसकी मॉडर्न सोच है उतनी ही उसकी जड़े अपनी संस्कृति से जुडी है।

पंक्ति बहुत जल्दी अपने होम शहर जगदलपुर पहुंचने वाली है पंक्ति ने इस सफलता को माँ दंतेश्वरी कृपा और समस्त बस्तर, छत्तीसगढ़ वाशियों का आशीर्वाद और प्यार का फल बताया है।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button