हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े मोरठपाल में 10 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, अभिव्यक्ति क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करना रहा। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं कविता लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगों, चित्रों और शब्दों के माध्यम से हिंदी भाषा की महत्ता, उसकी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उपयोगिता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध और कविताओं में विद्यार्थियों ने हिंदी को जनभाषा के रूप में उसकी भूमिका और दैनिक जीवन में उसके महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही आयोजित मंचीय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ, कहानी वाचन एवं गीत प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शबाना अली के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सक्रिय सहयोग रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, साहित्यिक समृद्धि और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन हिंदी व्याख्याता अनूप कुमार कुर्रे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Subscribe to my channel