ब्रेकिंग न्यूज़

*महराजगंज कोतवाली के उप- निरीक्षक 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

 

महराजगंज। आज दिनांक 10.01.2026 को समय 12.50 बजे भ्र0नि0सं0 गोरखपुर की ट्रैप टीम द्वारा आरोपी मोहम्मद अशरफ खान सम्प्रति उप-निरीक्षक, थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज को शिकायतकर्ता सइदुल्लाह पुत्र रियाजुद्दीन, ग्राम पकड़ी खुर्द, थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज से शिकायतकर्ता के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में धारा घटोत्तरी करने के एवज में पचास हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पवन स्वीट्स दुकान के सामने, थाना कोतवाली महराजगंज, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली फरेन्दा जनपद महराजगंज में विधिक/ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button