*महराजगंज पुलिस*
*प्रेस नोट*
___________
🍁 *बिना पासपोर्ट व वीज़ा के भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली चीनी/तिब्बती महिला गिरफ्तार।*
———————
*महराजगंज। ( दिनांक : 10 जनवरी 2026)* पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा नेपाल राष्ट्र से सटे सीमावर्ती थानों को तस्करी, अवैध आव्रजन एवं अन्य सीमा सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के मार्गदर्शन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
थानाध्यक्ष नौतनवां श्री पुरुषोत्तम राव के कुशल नेतृत्व में थाना नौतनवां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.01.2026 को बैरिया बाजार क्षेत्र से एक विदेशी महिला को पकड़ा गया, जो बिना पासपोर्ट एवं वीज़ा के भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही थी।
उक्त महिला से प्रारम्भिक जाँच एवं पूछताछ की गई। जाँच/पूछताछ उपरान्त दिनांक 10.01.2026 को समय 16:10 बजे विदेशी महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 21/23 आव्रजन अधिनियम एवं विदेशी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का स्थान-*
बैरिया बाजार (पकड़े जाने के उपरान्त जाँच व पूछताछ के बाद गिरफ्तारी)
*गिरफ्तार विदेशी महिला का विवरण-*
नाम : जेहुआ (महिला)
पता : रानमू चाली टाउनशिप, आबा काउंटी, सिचुआन प्रान्त,
क्रमांक 109, समूह-1, डूवो कून गांव,
चीनी जनवादी गणराज्य
उम्र : लगभग 36 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 मनीष कुमार, थाना नौतनवां
2.का0 गोपाल कुशवाहा, थाना नौतनवां
3.म0का0 अनुराधा चौहान, थाना नौतनवां
*महराजगंज पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध आव्रजन, तस्करी एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्यों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी का
र्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*

Subscribe to my channel