झारखण्डराज्य

Jharkhand News निरसा में कुमारडुबी एवं मुगमा स्टेशन को जोड़ने वाले 828.68 मीटर लंबे कुमारडुबी रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड

निरसा में कुमारडुबी एवं मुगमा स्टेशन को जोड़ने वाले 828.68 मीटर लंबे कुमारडुबी रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन राज्य के परिवहन विभाग तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माननीय मंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया जाएगा। उक्त रोड ओवर ब्रिज झारखंड सरकार एवं रेलवे मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित है तथा इसके निर्माण की कुल लागत लगभग 37.81 करोड़ रुपये है। जिसमें से झारखंड सरकार द्वारा 23.59 करोड़ की राशि का वहन किया गया है। रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन श्री पशुपति नाथ सिंह माननीय सांसद, धनबाद एवं श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता माननीय विधायक, निरसा एवं गणमान्य व्यक्ति तथा रेलवे के वरीय पदाधिकारीगण की उपस्थिति में संपन्न होगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button