ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को किया साइकिल वितरण

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में दरभा मंडल में ग्राम छिंदबहार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार,मावलीपदर , नेगानार, तीरथगढ़ , कोलेंग,सेजस दरभा,सेजस चिंगपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 209 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।

सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । विधालय के छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज दरभा मंडल में विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां है तो कल है , बेटियां पढ़ेगी विकास गढ़ेगी ।सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें । हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना।

किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है । किरण देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चियों को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिए सरस्वती साईकिल योजना के तहत बेटियों को साईकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है । हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है । जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा । किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। साइकिल वितरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगानार 35,मावलीपदर 15,  छिन्दबहार 34 , तीरथगढ़ 11, कोलेंग 08, सेजेश दरभा 46, चिंगपाल 60 साइकिल का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संपत्ति नाग, परेश बसेरा ,मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, जनपद सदस्य कमलू राम कवासी , संरपंच सोनाधर, जयराम, लिबरूराम, संतोष बधेल,अंनत राम कश्यप ,फूल सिंह सेठिया, गागराराम नाग,धरमू मंडावी लखींधर, धमेंद्र ठाकुर, जनपद सीईओ विपिन दुबे,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बधेल, ,बीईओ जगदीश पात्र,एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button