शिव भैरम सेवा समिति एवं तरंग म्युजिकल ग्रुप जगदलपुर के द्वारा आर डी बर्मन के गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुति

शिव भैरव सेवा समिति एवं तरंग म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर के तत्वाधान में शहर के जाने-माने कलाकारों के साथ आर डी बर्मन के गीतों पर धमाकेदार कार्यक्रम किया गया । मंगलवार संध्या हुए इस कार्यक्रम में आर डी बर्मन के गीतों से दर्शक झूम उठे। दर्शकों ने कलाकारों के प्रस्तुतियों को काफी सराहा और देर शाम तक कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ,दिनेश पाणिग्रही ,निर्मल पाणिग्रही, मथुरा प्रसाद तिवारी ,राजेश श्रीवास्तव एवं सुमित महापात्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत पश्चात मां शारदा के तैलचित्र पर उत्कल समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य बामदेव मिश्रा एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया । इसके साथ ही कलाकारों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में अफजल अली, दीपक वाधवानी, विश्वजीत साहा, बलराज शर्मा, राजेश सिंह, एम बी मंजूषा ,गौरी दता, अरुण सरकार और संजय तिवारी ने अपनी गायकी से समा बांधा ।

श्री शिव भैरव समिति के संस्थापक असीम दास द्वारा कार्यक्रम की परिकल्पना और सफल आयोजन किया गया ।
Subscribe to my channel