ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की भेंट

दिनांक 7.1.2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के के उप प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष मोहम्मद शकील खान और प्रदेश महामंत्री कन्नूर हनुमंत राव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जगदलपुर विधायक और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट कर नववर्ष की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मुख्य रूप से मैदानी कर्मचारियों को आधार बेस अटेंडेंट से मुक्त रखने के लिए, कर्मचारियों को देय तिथि से लंबीत DA और उसका अब तक का एरियर्स जी.पी.एफ. खाते में जमा करने हेतु, संवेदनशील बस्तर जिले के साथ-साथ संपूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए सेटअप के अनुसार नए कर्मचारियों के भर्ती हेतु एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में वन टाइम ओ.पी.डी.करने का आवेदन पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री से अनुशंसा करने का निवेदन किया।

प्रतिनिधि मंडल में संभागीय अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष, जिला सचिव,जिला कोषाध्यक्ष, फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि और सीएचसी से आए संघ के प्रतिनिधि गण शामिल रहे।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button