ब्रेकिंग न्यूज़

पानी की गुणवत्ता जांच हेतु 24 सैंपल भेजे गए प्रयोगशाला

कलेक्टर के निर्देश पर नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करानें नगर निगम की सार्थक पहल

बुधवार प्रातः नगर के विभिन्न वार्डो की पेयजल सप्लाई का किया गया निरीक्षण

पानी की गुणवत्ता जांच हेतु 24 सैंपल भेजे गए प्रयोगशाला

नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर 9351136230 पर संपर्क कर जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराने की अपील

कटनी (07 जनवरी ) – नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के अनुपालन में निगम प्रशासन द्वारा की जा रही ठोस एवं कारगर पहल के तहत बुधवार प्रातः भी पेयजल आपूर्ति के दौरान नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों से उनके यहां सप्लाई हो रहे पानी की शुद्धता संबंधी जानकारी ली जाकर एहतियातन तौर पर 24 पानी के सैंपल बाटल में एकत्रित किये जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की गई ताकि पेयजल की गुणवत्ता का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सके।

इन स्थलों में जांच के दौरान लिए गए 24 पानी के सैंपल

          कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा नें बताया कि बुधवार प्रातः जल प्रदाय की टीम एवं तकनीकी अमले द्वारा नगर में विभिन्न स्थलों से होनें वाली पेयजल आपूर्ति के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड हास्पिटल लाईन एवं काली माता मंदिर मार्ग, राबर्ट लाइन कुम्हार मोहल्ला, विश्राम बाबा वार्ड शंकर मंदिर के पास और न्यू हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, न्यू कटनी जंक्शन, सिविल लाइन, अल्फर्ट गंज, जालपा वार्ड शेर चौक, बाबू जगजीवन राम वार्ड स्थित एनकेजे उडिया बस्ती, विवेकानंद वार्ड टिकरिया मोहल्ला और नया गांव लखेरा, अमीरगंज खेर माई मंदिर नई पानी की टंकी, वीर सावरकर वार्ड गुप्ता काॅलोनी जंगल दफ्तर टंकी, महात्मां गांधी वार्ड वर्मा गली कनकने स्कूल टंकी, अमीरगंज पड़रवारा हरिजन मोहल्ला, मानसरोवर कॉलोनी टंकी, आचार्य कृपलानी वार्ड ओवर हैड टेंक-1, बिरसा मुंडा वार्ड नामदेव गली सहित अन्य स्थलों की सप्लाई की दौरान पानी की गुणवत्ता की जांच की जाकर जांच हेतु 24 सेंपल एकत्रित किए जाकर प्रयोगशाला भेजे गए।

          निगम की जलप्रदाय शाखा की टीम द्वारा नागरिकों को शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करानें की दिशा में जल स्रोतों एवं पाइप लाइन में किसी भी प्रकार की लीकेज या प्रदूषण की संभावना का त्वरित रूप से निराकरण किया जाकर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखते हुए घर-घर तक मनक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे है। वहीं नागरिकों की सुविधा तथा पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9351136230 भी जारी किया गया है। इन नंबर पर नागरिक जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों को दर्ज कराकर उनका शीघ्रता से निराकरण करा सकते है।

Katni Madhya Pradesh News @ Repoter Shivcharan yadav

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button