ब्रेकिंग न्यूज़

गयापुल अतिरिक्त अंडरपास को मिली रेलवे की अंतिम मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

👉गयापुल अंडरपास निर्माण को हरी झंडी, रेलवे ने दी डिज़ाइन की मंजूरी

👉तीन साल बाद गयापुल अतिरिक्त अंडरपास परियोजना को मिली रफ्तार

👉यातायात सुधार की दिशा में बड़ी राहत, गयापुल अंडरपास का काम होगा शुरू

👉रेलवे से अंतिम स्वीकृति मिलते ही गयापुल अंडरपास निर्माण का मार्ग प्रशस्त

धनबाद 06 जनवरी 2026

गयापुल, धनबाद में प्रस्तावित अतिरिक्त अंडरपास (रोड अंडर ब्रिज) के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। रेलवे द्वारा परियोजना के विस्तृत संरचनात्मक ड्राइंग एवं डिज़ाइन को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है, जिसके बाद RCD/धनबाद को कार्य तत्काल प्रारंभ करने की अनुमति मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि इस अतिरिक्त अंडरपास के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (GAD) को सितंबर 2022 में स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ नहीं हो पाने के कारण रेलवे नियमों के तहत GAD का पुनः सत्यापन आवश्यक हो गया। इसके तहत RCD/धनबाद ने 20 अगस्त 2025 को रेलवे से पुनः सत्यापन का अनुरोध किया था।

रेलवे द्वारा सितंबर 2025 में GAD का पुनः सत्यापन करते हुए स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विस्तृत संरचनात्मक डिज़ाइन की स्वीकृति आवश्यक होगी। इसके अनुपालन में RCD/धनबाद ने 15 अक्टूबर 2025 को डिज़ाइन अनुमोदन हेतु रेलवे को सौंपा। कुछ तकनीकी सुधारों के सुझाव के बाद संशोधित डिज़ाइन 23 दिसंबर 2025 को पुनः प्रस्तुत किया गया।

सभी पहलुओं की गहन जांच के उपरांत रेलवे ने 06 जनवरी 2026 को गयापुल अतिरिक्त अंडरपास के विस्तृत संरचनात्मक ड्राइंग एवं डिज़ाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी।

परियोजना के पूर्ण होने से गयापुल क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात की बाधाएं दूर होंगी तथा सुरक्षा व आवागमन की सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button