तेतुलमारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सनकी युवक ने 107 वर्षीय परदादी की पीट-पीटकर हत्या

👉 तनिक विवाद में हैवान बना पोता, परदादी को खटिया से पटककर ले ली जान
👉 कतरास-तेतुलमारी में दिल दहला देने वाला कांड, 19 वर्षीय युवक ने बुजुर्ग परदादी की हत्या
👉 परिवार के भीतर खूनी तांडव, मानसिक रूप से असंतुलित युवक ने परदादी को मौत के घाट उतारा
धनबाद | तेतुलमारी/कतरास
तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरी कला गांव में एक सनकी युवक ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही 107 वर्षीय मौसेरी परदादी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने परदादी को खटिया से उठाकर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और थाना लाकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान दुखिया देवी (107) के रूप में हुई है। आरोपी युवक रवि रवानी (19) के बारे में मृतका की बेटी दासों देवी ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम घर पहुंचा और परदादी के कमरे में किसी बात को लेकर नाराज हो गया। देखते ही देखते उसने आवेश में आकर वृद्धा को खटिया से उठाकर जमीन पर पटक दिया और लगातार लात-घूंसे से मारने लगा।
परिजनों के पहुंचने तक दुखिया देवी की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी घरवालों पर हमला कर चुका है और उसका व्यवहार असामान्य रहा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गांव में घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है।
Subscribe to my channel