प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी हेतु भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बस्तर की 121 सदस्यीय दल रवाना

जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला आयुक्त स्काउट्स बी आर बघेल एवं श्रीमती सुधा परमार जिला आयुक्त गाइड के मार्गदर्शन में बस्तर जिले के 22 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व हो रहा है जिसमें रोवर /स्काउट के 33 सदस्य एवं उनके लीडर शिक्षक 05 तथा रेंजर /गाइड के 71 सदस्य तथा उनके लीडर 12 कुल 121 प्रतिभागी, बस्तर को पुरे भारत के सामने रखेंगे।आप सभी को ज्ञात हो कि यह भारत का पहला राष्ट्रीय रोवर /रेंजर का जम्बूरी है जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र भाग लेंगे लगभग 15000 रोवर/रेंजर ग्राम दुधली जिला बालोद में दिनांक 09 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक इकट्ठे होंगे एवं अपने संस्कृति सभ्यता को साझा करेंगे साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे और अपने राज्य को स्काउटिंग विद्या में सर्वश्रेष्ठ बनाने पुरजोर प्रयास करेंगे।

इस आयोजन में शामिल होने दल प्रबंधक के रूप में गोपेन्द्र शार्दुल एवं जिला सचिव लिलेश देवांगन एवं अन्य स्काउटर एवं गाइडर सहयोगी के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to my channel