ब्रेकिंग न्यूज़

बोकारो को मिला नया डीआईजी, आनंद प्रकाश की नियुक्ति से पुलिस तंत्र को मिलेगी नई धार

👉लंबे इंतजार के बाद भरी गई बोकारो डीआईजी की कुर्सी, आनंद प्रकाश को मिली कमान

👉कोयला क्षेत्र की सुरक्षा की कमान आनंद प्रकाश के हाथ,

👉बोकारो-धनबाद पर रहेगी नजर झारखंड में 18 IPS अफसरों का तबादला, बोकारो डीआईजी बने आनंद प्रकाश

बोकारो:

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में आनंद प्रकाश को बोकारो रेंज का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही बोकारो डीआईजी का वह पद भर गया है, जो लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ था।

बोकारो डीआईजी रेंज के अंतर्गत बोकारो और धनबाद जिले आते हैं। पद के खाली रहने के कारण कई अहम प्रशासनिक और पुलिसिंग से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब आनंद प्रकाश के पदभार संभालने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नव नियुक्त डीआईजी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में कोयला क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल गतिविधियों पर निगरानी और जिला पुलिस के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ पूरे कोयलांचल क्षेत्र को मिलेगा।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button