रामकनाली कोलियरी में दुस्साहसिक चोरी, कर्मियों को बंधक बनाकर 120 फीट केबल ले उड़े चोर

👉बीसीसीएल रामकनाली माइंस में रातभर तांडव, बंद पंखा घर से केबल चोरी
👉कतरास में कोयलांचल की बड़ी चोरी, माइंस में घुसकर कर्मियों को बनाया बंधक
👉सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, रामकनाली कोलियरी से 120 फीट केबल गायब
कतरास : बीसीसीएल कतरास एरिया-4 के अंतर्गत एकेडब्ल्यूएमसी रामकनाली कोलियरी में शनिवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कोलियरी के तीन नंबर सिम स्थित बंद पड़े पंखा घर में सेंधमारी कर दो दर्जन से अधिक की संख्या में चोर माइंस के भीतर घुस गए।
माइंस के अंदर मौजूद छह कर्मियों को बंधक बनाकर चोरों ने करीब 120 फीट लंबी कीमती केबल काटकर ले गए। इस दौरान कर्मियों के साथ लूटपाट भी की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रविवार को बीसीसीएल प्रबंधन हरकत में आया और पंखा घर में की गई सेंधमारी वाले स्थान की भराई कराई गई। वहीं, मामले को लेकर रामकनाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने कोलियरी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Subscribe to my channel