झारखण्डराज्य

Jharkhand News झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का पांचवा स्थापन दिवस मनाया गया

रिपोर्टर अरविन्द यादव देवीपुर झारखंड

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कोयरीडीह शाखा का पांचवा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अंधरीगदर पंचायत के मुखिया ललन राय और समाजसेवी लालमोहन मांझी उपस्थित हुए। शाखा प्रबंधक नंद कुमार झा ने बताया की स्थापना दिवस के मौके पर बैंक ग्राहकों को बैंक से संबंधित ऋण माफी योजना, केसीसी ऋण, अकाउंट संबंधित, आधार लिंक के बारे में जानकारी दिया गया और जागरूक किया गया। मुखिया ललन राय ने बताया की बैंक का रवैया ग्राहकों के प्रति बहुत अच्छा है। केसीसी सहित अन्य योजना का लाभ क्षेत्र के लोगो को बैंक के माध्यम से मिल रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button