
भोपाल रिपोर्टर
जहांगीराबाद खटलापुर हनुमान मंदिर में नये साल के उपलक्ष्य में श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें मण्डली द्वारा भजन, कीर्तन के साथ श्रीरामचरित मानस का पाठ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने भी श्रीरामचरित मानस का आनंद लिया। खटलापुरा मंदिर भोपाल का एक प्राचीन और पवित्र स्थल है जो भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी को समर्पित है। यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष स्थान रखता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित खटलापुरा मंदिर छोटा तालाब के किनारे एक अत्यंत प्रसिद्ध और प्राचीन धार्मिक स्थल है। यह मंदिर राम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है हालांकि मुख्य रूप से यहां भगवान हनुमानजी की पूजा होती है। मंदिर का शांत वातावरण और धार्मिक महत्ता यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आत्मिक सुख की अनुभूति कराता है। यहां प्रतिवर्ष डोल ग्यारस मेले का आयोजन होता है जो स्थानीय आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। मंदिर परिसर में राम, लक्ष्मण, सीता, शिव, गणेशजी की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। मंदिर के पीछे बना घाट, पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान के लिए प्रमुख स्थल माना जाता है। मंदिर का इतिहास अयोध्या से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि इसकी स्थापना 1840 में अयोध्या से आए संतों ने की थी। वर्ष 1969 में मंदिर का जीर्णोद्धार उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा द्वारा कराया गया। शुरुआत में केवल हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बाद में अन्य देवी.देवताओं की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया गया। मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए पहले एक अखाड़ा था जिसे अब बजरंग व्यायामशाला के रूप में चलाया जाता है। रामचरित मानस का आनंद लेने वालो में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, हितेश मोहनानी, मानव देवानी, मनन मोहनानी, मानसी देवानी, रिद्धि देवानी, काव्या मोहनानी, राहुल अग्रवाल, सुमित भाटिया आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।




Subscribe to my channel