मोदी की गारंटी को लेकर तीसरे और अंतिम दिवस की हड़ताल

मोदी की गारंटी पूरा करने सहित 11 सूत्रीय मांगों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर किए जा रहे 03 दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे और अंतिम दिवस में भी कर्मचारी अधिकारी पूरे जोश के साथ धरना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर जगदलपुर में डटे रहे।

धरना स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों को फेडरेशन से संबंधित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता, आर डी तिवारी, रज्जी वर्गिस, नारायण सिंह मौर्य, मानसिंह भारद्वाज ,यासमीन श्रीवास्तव, डायमंड साहू, पदमा नायडू, गोपी चंदेल, आदि पदाधिकारी ने संबोधित किया।

हड़ताल के तृतीय और अंतिम दिवस पर मोदी की गारंटी सहित 11 सूत्रीय मांगों का समर्थन करने छत्तीसगढ़ पेंशनर महासंघ के संरक्षक अब्दुल सत्तार सहित कई पेंशनर साथी समर्थन देने पंडाल में उपस्थित हुए और उन्होंने सभा को संबोधित भी किया। इसी तरह फेडरेशन की मांगों का समर्थन स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने भी किया।

उसके पश्चात दोपहर 2 बजे सरकारी कर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गो में बाइक रैली निकाली। जो कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर कुम्हार पारा वहां से वापस शहीद पार्क होते हुए मेन रोड, गोल बाजार रोड, मिताली चौक, संजय मार्केट, अग्रसेन चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक से मुड़कर सीधे कलेक्ट ऑफिस के मुख्य द्वार पर जाकर वहां डिप्टी कलेक्टर बंजारे को फेडरेशन की मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उसके पश्चात बाइक रैली वापस धरना स्थल पर पहुंची।

कल छत्तीसगढ़ के जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला संयोजक गोपाल सिंह एवं अन्य 2 नेतृत्वकर्ताओं कर्मियों को कलेक्टर के द्वारा निलंबित किया गया। जिसका फेडरेशन ने मंच के माध्यम से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए घोर विरोध दर्ज किया है। और इसे प्रजातंत्र एवं लोकतंत्र में हिटलर शाही निरूपित किया गया ।

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक भी थी जिसमें फेडरेशन ने आशा व्यक्त की थी कि सरकार हड़ताल का गतिरोध समाप्त करते हुए कर्मचारियों के हित में कुछ फैसला लेगी। किंतु घोर निराशा हुई जिसे देखते हुए फेडरेशन की आगामी प्रांतीय बैठक में हड़ताल की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी ।

इस धरना प्रदर्शन के दौरान संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता, देवराज खूंटे ,गणेश्वर नायक, आनंद कश्यप, देवदास कश्यप, राकेश दुबे, उमाशंकर ठाकुर, योगेंद्र कश्यप, संजय चौहान, आर पी मिश्रा, उदय किशोर पांडे, श्रीमती आशा दान, पूर्णिमा कोर्राम, कंचन नाग आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel