ब्रेकिंग न्यूज़

राधा रमण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

श्रीराधारमण भागवत समिति जगदलपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय कथा का विश्राम 29 दिसम्बर 2025 को हुआ, दिनांक 30 दिसंबर को हवन और भंडारा का आयोजन किया गया ।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण सम्मिलित हुए राधा रम्मण समिति की अध्यक्ष सरिता यादव ने बताया कि आज हुए हवन एवं महा भंडारा में हजारों की संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु गणों ने शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाया।

हवन में आहुति देकर अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि हेतु भगवान से कामना की और उसके पश्चात महा भंडारे में शामिल होकर भगवान को भोग लगाए हुए हुए प्रसाद को भंडारे के रूप में ग्रहण करके तृप्त हो गए।

सरिता यादव ने उन सभी आदरणीय सहयोग जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन लोगों ने अपना भरपूर सहयोग देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया आगे भी इसी प्रकार सहयोग मिल सके ऐसी अपेक्षा करते हुए सभी का धन्यवाद किया

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button