ब्रेकिंग न्यूज़

अटल जी के व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : कैंम्पियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के महुई चौराहे पर अटल शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित अटल स्मृति समारोह के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि अंत्योदय से लेकर आमजनमानस तक पहुंचने वाले ज्यादा से ज्यादा योजनाएं उनके सफल कार्यकाल की उदाहरण हैं। जनसंघ काल से ही अटल बिहारी वाजपेई ने संगठन और कार्यकर्ता आधारित राजनीति के बदौलत भाजपा के स्वर्णिम काल की परिकल्पना की थी। भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेई हमेशा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा श्रोत बने रहेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व की चर्चा आज भी विरोधीयों के द्वारा भी सकारात्मक रूप से की जाती है। विदेश मंत्री के अलावा सुशासन काल के रूप में उनकी जन्म शताब्दी समारोह को हम मना रहे हैं। उनके द्वारा बनाई गई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। संचालन जिला मंत्री सदानंद शर्मा ने किया।

इस अवसर पर हियुवा पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर विजय शंकर यादव,ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, गोपाल सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि चौमुखा,अजय सिंह सैथवार ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर प्रथम,ब्लॉक प्रमुख कौड़ियां बृजेश यादव,चेयरमैन पीपीगंज,पियारो राजेश सिंह व शमशेर सिंह,दिनेश सिंह,बमभोले शाही,पशुपति नाथ अग्रहरि,अजय गिरी, गौतम सिंह, राहुल सिंह, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button