कतरास में ज्वेलरी शोरूम में बड़ी चोरी, JM युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने प्रशासन को घेरा

👉जमनादास बिसेसरलाल ऑर्नामेंट्स में चोरी से मचा हड़कंप, सूरज महतो ने की त्वरित कार्रवाई की मांग
👉व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल, कतरास चोरी कांड पर युवा मोर्चा का कड़ा रुख
👉कतरास में चोरी की वारदात, JM युवा मोर्चा ने कहा– दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
कतरास (धनबाद)।
कतरास बाजार स्थित प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान श्री जमनादास बिसेसरलाल ऑर्नामेंट्स में बीती रात हुई चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो मौके पर पहुंचे और प्रतिष्ठान के मालिक श्रवण खेतान से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने चोरी की घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
सूरज महतो ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा व्यापारी वर्ग के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं भयमुक्त व्यापारिक माहौल के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
मौके पर मौजूद स्थानीय व्यवसायियों और गणमान्य लोगों ने भी घटना पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
Subscribe to my channel