ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास से झरिया तक गूंजा जय श्री श्याम, 351 निशानों के साथ भव्य निशान यात्रा निकली

👉श्याम भक्ति में रंगा कतरास, गाजे-बाजे संग निकली ऐतिहासिक निशान यात्रा

👉351 निशानों के साथ श्याम भक्तों की पदयात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

👉राजस्थानी धर्मशाला से श्याम धाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब

धनबाद | कतरास

कतरास में रविवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब श्री श्याम भक्त मंडल कतरास के तत्वावधान में भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। राजस्थानी धर्मशाला, कतरास बाजार हटिया से प्रारंभ हुई यह यात्रा गाजे-बाजे और जय श्री श्याम के जयघोष के साथ श्याम धाम झरिया तक पहुंची।

निशान यात्रा कतरास बाजार, एलआईसी कार्यालय, गुहीबांध, सब्जीपट्टी, थाना चौक, मेन रोड, नदी किनारे, अंगारपथरा, सिजुआ, करकेन्द व केंदुआ होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में महिला, पुरुष व बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कुल 351 निशानों के साथ श्याम भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पदयात्रा करते नजर आए।

यात्रा की भव्यता को रामगढ़ के प्रसिद्ध तासा बैंड और बोकारो के कान्हा रवि राज की आकर्षक झांकी नृत्य प्रस्तुति ने और बढ़ा दिया। श्याम बाबा की सुसज्जित झांकी के साथ वीर हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

कतरास के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा मार्ग में भक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राजस्थानी धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ चौधरी, संतोष जलान, प्रमोद अग्रवाल, डीएन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। श्री रानी सती दादीजी मंदिर समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं सूर्य मंदिर समिति ने भी यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विधि-व्यवस्था को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, समाजसेवी रोहित यादव, डॉ. वीएन चौधरी, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button