ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जनता युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव का पुतला दहन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर सनातनी विरोधी कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह का बिलासपुर

सरकंडा में पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी के घोर निंदा  करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे हिंदू सनातन की हमेशा से अपमान करते आ रहे है हमारे साधु संतों और कथावाचकों की आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का अपमान करते रहते है कांग्रेस मुख्या गांधी परिवार हमेशा से ही हमारे इष्ट भगवान श्री राम  पर, राम मंदिर पर विरोध करते आ रहे है अब हम भारतीय जनता युवा मोर्चा इसे सहने वाले नहीं है। इस लिए आज भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव का पुतला दहन किया गया।

सनातन विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा हमारे सनातन संस्कृति एवं साधु-संतों,धर्मगुरुओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू चौक बिलासपुर में कांग्रेसी नेता भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंह देव का पुतला दहन किया गया…भाजयुमो।

REPORTER NILKANTH YADAV Bilaspur,Janjgir Chhattisgarh News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button