ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने 129वें प्रोग्राम में कहा ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक

प्रतापदेव वार्ड में मन की बात’ के 129वें संस्करण का वार्डवासियों ने सामुहिक रूप से श्रवण किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस साल ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए। मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 2025 खेलों के मामले में भी एक यादगार साल था। हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर पैरा-एथलीटों ने साबित कर दिया कि कोई भी रुकावट पक्के इरादों को रोक नहीं सकती। मन की बात वास्तव में जन-जन से संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है, जो लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नरेंद्र पाणिग्राही, पार्षद उमा मिश्रा, सूरज मिश्रा, शिरीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button