गोंडा/ विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने संसद खेल महोत्सव में हुए शामिल

गोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज संसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के दौरान आठ अलग-अलग खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का भी सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना। मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने भगोड़ों के वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश की


जनता जानती है कि कौन देश के लिए काम करहा है और किसने देश को लूटा है। उन्होंने इन वीडियो को महत्वहीन बताते हुए कहा कि जनता इनकी परवाह नहीं करती।
मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य देश को हर स्तर पर आगे बढ़ाना है, चाहे वह खेल हो या राष्ट्रीय सुरक्षा। उन्होंने बताया कि भगोड़े इसलिए देश छोड़कर भागे हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ महीने पहले एक बड़े आतंकवादी को पकड़कर भारत लाया गया था|और उसी तरह हर एक भगोड़े को भी वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में हाई कमीशन से लगातार बातचीत जारी है।
वहीं, बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं के साथ घटनाओं को लेकर के विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि जो भी घटना है वहां पर हो रही है बहुत ही चिंताजनक है। हमारी सरकार ने वहां पर बांग्लादेश में लगातार जो कमीशन है उनको कहलवाया है हम लोगों ने बार-बार कहा भी है कि यह घटना बहुत ही चिंताजनक है।इस पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए इस पर जरूर रोकथाम होना चाहिए सरकार लगातार नजर बनाई हुई है। हम लोगों ने भी चिंता जाहिर की है। आज संसद खेल महोत्सव का समापन किया गया है हमारे पूरे गोंडा लोकसभा के हजारों बच्चे इस पूरे प्रतियोगिता में शामिल हुए है। ग्रामीण खेलों को स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है आगे चलकर के इन बच्चों को 10000 से लेकर 50 हजार तक कि मदद मिलेगी।
Subscribe to my channel