ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद नगर निगम में महिलाओं की मजबूत भागीदारी तय, 55 में से 26 वार्ड महिला आरक्षित

👉नगर निगम चुनाव से पहले धनबाद में आरक्षण की तस्वीर साफ आधी आबादी को मिला बड़ा अवसर

👉धनबाद नगर निगम: 26 वार्ड महिलाओं के नाम, गजट अधिसूचना जारी

👉महिलाओं का बढ़ेगा दबदबा, धनबाद नगर निगम चुनाव में 26 सीटें आरक्षित

👉नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, धनबाद के वार्ड आरक्षण पर लगी मुहर

धनबाद।

धनबाद नगर निगम के नए बोर्ड में इस बार महिलाओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। नगर निगम के कुल 55 वार्डों में से 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। इसमें सामान्य वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति की महिला सीटें शामिल हैं।

वार्डवार आरक्षण को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने गजट अधिसूचना जारी कर दी है। बीते तीन महीनों से वार्ड आरक्षण को लेकर संभावित प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जो अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

राज्य सरकार ने झारखंड में 30 मार्च से पहले हर हाल में नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। इसी क्रम में धनबाद नगर निगम के वार्डों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, अनारक्षित महिला के लिए 14 वार्ड, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 6 वार्ड, अनुसूचित जाति महिला के लिए 4 वार्ड और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा कई अनारक्षित वार्डों से भी महिलाओं के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इस आरक्षण व्यवस्था के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि आगामी धनबाद नगर निगम बोर्ड में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी और नगर निगम की राजनीति में उनका दबदबा देखने को मिलेगा।

👉जिला निर्वाचन विभाग ने वार्ड पार्षद के कोटिवार आरक्षित, महिला आरक्षित और अनारक्षित वार्डों की सूची जारी की गई है। ———- किसे कितना मिला है वार्ड में आरक्षण अनारक्षित महिला : 14 अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य : 07 पिछड़ा वर्ग महिला : 02 अनारक्षित अन्य : 14 अनुसूचित जाति अन्य : 05 अनुसूचित जाति महिला : 04 अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला : 06 पिछड़ा वर्ग-2 अन्य : 02 एसटी अन्य : 01 —————- कौन से वार्ड, किसके लिए आरक्षित अनारक्षित अन्य : 4, 7, 10, 11, 20, 23, 25, 26, 28, 29, 30, 51, 53, 54 अनारक्षित (सामान्य) महिला : 1, 15, 16, 21, 22, 24, 27, 31, 33, 37, 47, 49, 50, 52 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य): 2, 14, 17, 39, 41, 48, 45 पिछड़ा वर्ग-2 महिला : 3, 44, अनुसूचित जाति अन्य : 4, 5, 8, 35, 38, अनुसूचित जाति महिला : 9, 13, 34, 46 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला : 6, 12, 18, 19, 40, 43 पिछड़ा वर्ग-2 अन्य : 32, 36 एसटी : 55

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button