ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद के होटल से साइबर ठगी का खुलासा, 13 मोबाइल और कार के साथ 4 शातिर गिरफ्तार

👉होटल बना साइबर ठगों का अड्डा, पुलिस रेड में बड़ा नेटवर्क बेनकाब

👉एक क्लिक में खाता खाली करने वाला गिरोह धराया, धनबाद से हो रहा था ऑपरेशन

👉साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-बिहार के चार आरोपी दबोचे गए

👉व्हाट्सएप चैट ने खोली पोल, होटल में बैठकर देशभर में कर रहे थे ठगी

धनबाद:

कोयलांचल में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम कसते हुए धनबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोबिंदपुर स्थित मां शांति गेस्ट हाउस से साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ठगी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद कार और 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी शंकर कामती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की, जहां बाहर से आए संदिग्ध युवक ठहरे हुए थे और वहीं से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

👉तकनीकी जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस की साइबर टीम द्वारा जब्त मोबाइल फोनों की जांच में संदिग्ध लिंक, APK फाइलें और बड़े पैमाने पर पैसों के लेन-देन से जुड़ी व्हाट्सएप चैट्स सामने आईं। एक मोबाइल नंबर की NCRB पोर्टल पर जांच करने पर यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में पहले से चार शिकायतें दर्ज हैं।

👉एक क्लिक में उड़ जाते थे पैसे

गिरोह के सदस्य लोगों को लुभावने फोन कॉल कर विश्वास में लेते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को एक खतरनाक लिंक भेजते थे। लिंक पर क्लिक करते ही अपराधी मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे और ओटीपी व बैंक डिटेल्स के जरिए खाते से पैसे निकाल लेते थे ।

👉गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए हुए युवक ग्रेजुएट है जो तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों के मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत यादव, पवन कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल और विपिन कुमार पासवान के रूप में हुई है। ये सभी झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी धनबाद को सुरक्षित ठिकाना मानकर यहां से देशभर में ठगी को अंजाम दे रहे थे।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button