कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन संपन्न
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन संपन्न

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा एवं पारादीप फॉस्फेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस एवं जय किसान दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार सिंह प्रगतिशील कृषक ने कृषकों से वैज्ञानिक खेती करने का आवाह्न किया । डॉ.एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष ने स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि बागवानी फसलें, फूलों की खेती, मसाला की खेती, सब्जियों की खेती कर किसान भाई ज्यादा आय प्राप्त कर सकते हैं । डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने स्व. चौधरी चरण सिंह द्वारा कृषक हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी । डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने मृदा परीक्षण एवं महत्व की जानकारी दी । डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी । कुलदीप कुमार त्रिपाठी विपणन अधिकारी पारादीप फास्फेट लिमिटेड ने कंपनी के उत्पादों जिपमाइट आदि, पीएम प्रणाम, एडवेंट्ज ग्रुप परिचय आदि की जानकारी दी । इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्रा राजेश कुमार तिवारी, विनय सिंह, राम शंकर वर्मा आदि सहित 70 कृषकों ने प्रतिभाग कर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा खेती की जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर जय किसान साथी सुनीत उपाध्याय एवं अखिलेश पांडे उपस्थित रहे । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों प्रवीन कुमार सिंह आदि को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया ।

Subscribe to my channel