शीतलहरी में मानवता की मिसाल: पोखरिया अनाथ विद्यालय में फल, मिठाई व कंबल वितरण

👉ठंड से राहत के लिए आगे आए समाजसेवी, अनाथ बच्चों के बीच बांटे कंबल
👉पूर्वी टुंडी में सेवा का भाव: अनाथ बच्चों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा
👉शीतलहरी के बीच समाजसेवियों की पहल, पोखरिया अनाथ विद्यालय में राहत वितरण
पूर्वी टुंडी।
भीषण ठंड और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत पोखरिया स्थित अनाथ विद्यालय में समाजसेवियों द्वारा सराहनीय पहल की गई। पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, शंकर चौहान समेत अन्य सहयोगियों ने अनाथ बच्चों के बीच फल, मिठाई एवं कंबल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने बच्चों का हालचाल जाना और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माधुरी कुमारी के साथ आस्तिक मंडल, तुलसी साव, मुक्ति लता हँसदा, राजेश कुमार, योगेश मंडल, उपेन्द्र मिस्त्री, हेमा मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है, और ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए ।

Subscribe to my channel