ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबन में खनन विस्तार के खिलाफ उबाल, आवास खाली कराने के नोटिस का ग्रामीणों ने किया विरोध

👉इंदुकरी कंपनी के खनन विस्तार पर बवाल, कॉलोनीवासियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

धनबाद | कतरास :

बीसीसीएल एएमपी कोलियरी प्रबंधन द्वारा मधुबन क्षेत्र में इंदुकरी निजी कंपनी के खनन विस्तार को लेकर जारी आवास खाली करने के नोटिस के विरोध में मंगलवार को कॉलोनीवासियों एवं ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद प्राथमिक विद्यालय बाउरी टोला परिसर में मधुबन बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगला धौड़ा क्षेत्र में क्वार्टरों को तोड़ा जा रहा है, जबकि मधुबन–बांसजोड़ा के रैयतों की कृषि योग्य जमीन पर जबरन सड़क निर्माण किया गया है।

ग्रामीणों ने इसे जमीन कब्जाने की साजिश करार देते हुए कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बिना सहमति और उचित पुनर्वास के किसी भी तरह का खनन विस्तार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया तथा जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button