ब्रेकिंग न्यूज़

*क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा थाना ठू्ठीबारी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

 

 

*क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा थाना ठू्ठीबारी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया *

 

आज दिनांक 11.12.2025 को क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह द्वारा थाना ठू्ठीबारी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS, शस्त्रागार, मलखाना, बंदीगृह, पुलिस भोजनालय, बैरिक एवं समस्त कार्यालयों के अभिलेखों, आपदा उपकरणों, शस्त्रों आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख–रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत थाने पर नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गणों को थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Maharajganj Uttar Pradesh News @ Bureau Chief Sunil Kumar Jaiswal

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button