कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में किसान पाठशाला के ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में किसान पाठशाला के ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न


उप कृषि निदेशक के सौजन्य से किसान पाठशाला के जनपद स्तरीय ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में सम्पन्न हुआ । डॉ.एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने प्रशिक्षणार्थियों से उन्नत कृषि तकनीक को कृषकों तक पहुंचाने का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि उन्नत कृषि तकनीक के प्रयोग से कृषकों की आय में वृद्धि होगी । प्रेम कुमार ठाकुर उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी । शिव शंकर चौधरी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल एवं कृaषि में ड्रोन का प्रयोग,डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने गेहूं सरसों चना मटर मसूर, जायद में मक्का मूंग बाजरा की खेती, खरपतवार प्रबंधन, डॉ.अजीत सिंह वत्स ने फसलों में कीट एवं रोग प्रबंधन, डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने हरी खाद की खेती, डा. हनुमान प्रसाद पांडे ने प्राकृतिक खेती एवं एकीकृत पादप पोषक तत्व प्रबंधन, डा. ज्ञानदीप गुप्ता ने कृषि उपज का विपणन, मजहर हुसैन एडीओ एजी ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की जानकारी दी । इस अवसर पर विकास सिंह एडीओ एजी, मनोज कुमार यादव, रोहित कुमार सिंह बीटीएम, वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम, मदन यादव बीटीएम, राजेश जायसवाल, रजनीश मिश्रा, आशीष कुमार शुक्ला, रामबाबू तिवारी, रामकिशुन वर्मा, सुनील कुमार वर्मा आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । इस दो दिवसीय ट्रेनर्स के जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर, सहायक तकनीकी प्रबंधकों आदि ने प्रतिभाग किया ।

Subscribe to my channel